मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हो गई है। बता दें कि शादी पंजाबी रीति-रिवाज के हिसाब से हुई। शादी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल में पूरी रस्मों के साथ संपन्न हुई।
इस दौरान सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था। इस जोड़े में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।