चुनाव से पहले रमन सिंह ने स्वीकारा, अजीत जोगी पहुंचा सकते है BJP को नुकसान

राष्ट्रीय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी चौथी पारी खेलने का मौका पाने की कोशिश कर रहे रमन सिंह ने सोमवार को कहा कि यह अच्छा है कि मुकाबला को त्रिकोणीय बनाने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजी जोगी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस के साथ-साथ यह तीसरी शक्ति उनकी पार्टी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। बहरहाल, सिंह का कहना है कि जोगी की ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़’ (जेसीसी) का असर भाजपा से अधिक कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर पड़ेगा।
चुनाव से पहले रमन सिंह ने स्वीकारा, अजीत जोगी पहुंचा सकते है BJP को नुकसान
सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस नेता को राज्य भर में लोग पहचानते हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘यह अच्छी बात है कि उनकी (जोगी की) पार्टी चुनाव लड़ रही है। मुकाबला अब द्विपक्षीय नहीं होगा। वह भाजपा और कांग्रेस दोनों को प्रभावित करेंगे लेकिन कांग्रेस पर इसका प्रभाव अधिक होगा।’ मध्य प्रदेश से अलग होने के बाद अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस की ओर से उन्होंने वर्ष 2000 से 2003 तक राज्य का नेतृत्व किया। उसके बाद करीब 15 वर्ष से सिंह राज्य के मुख्यमंत्री हैं। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस ही उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *