आजादी में अपना सर्वस्व निछावर करने वालो ने उठाई अपने सामाजिक हक के लिए आवाज

कानपुर नगर
Ûशहीदी दिवस पर दिखायी निषादो ने अपनी ताकत
Û कहा भाजपा ने निषाद समाज को दिया धोखा, आगामी लोकसभा चुनाव में यही समाज देखा अपना जवाब
कानपुर नगर, कानपुर के सत्तीचैरा घार पर निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल  एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद द्वारा 1857 की क्रान्ति के शहीद समाधान एवं लोचन निषाद व उनके 167 साथियो को पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ गोरापुर के सांसद प्रवीन कुमार निषाद ने श्रंद्धाजंलि अर्पित की तथा शहीदों के चित्रो पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 संजय कुमार निषाद ने की तथा कहा कि हमारे पूर्वजों ने कुर्बानी दी तब देश आजाद हुआ लेकिन इस देश की गरीब जनता अभी भी सामन्तवादी ताकातों की गुलाम है। कहा हम नौजवानो को आज के दिन संकल्प लेना होगा कि इस देश से गरीबी, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को समाप्त करेगे। कहा इसी सत्तीचैरा घाट पर निषाद पार्टी ने अपने संगठन विस्तार का कार्य शुरू किया था। मछुआरो के कारण अंग्रेजों को देश छोडकर भागना पडा लेकिन दुख की बात है कि जिस सुमदाय के लेागों ने अंग्रेजों को भगाने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया वह समुदाय आज अपने हक और अधिकार को लेकर संघर्षरत है।
          उन्होने कहा निशाद समुदाय का उ0्रप में लोकसभा की लगभर 25 सीटो पर साढे तीन लाख से अधिक वोटर है तथा लगभग 30 सीटो पर ढाई लाख से अधिक वोटर है लेकिन उसके बाद भी ये सभी राजनीतिक दल चुनाव के दौरान इसे राजनीतिक रूप से हाशिये पर रखती है आखिर ऐसा क्यों है। कहा राजनीतिक दल हमारा उपयोग कर रहे है। कहा आगामी लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका, नगर पंचायत व जिला पंचायत तक के हर चुनाव में निषाद पार्टी के मार्ग दर्शन व नेतृत्व में राजनीतिक शक्ति बनकर नये समीकरण बनाये जायेगे। कहा हम जो गोरखपुर से सांसद बने है उसमें हमारे इन अमर शहीदो का आर्शीवाद रहा है। इनके सपनो को साकार करने की जिम्मेदारी हमारी है। कहा आज विदेशी ताकतों से लडने वाली जातियां भुखमरी की कगार पर है। इनके जविकोपार्जन एवं अनुसूचित जाति के आरक्षण के मुददे कोहल करने हेतु सडक से सदन तक लडने की आज हम कसम खाते है। कहा भाजपा सरकार ने वादा खिलाफी की है और हमारे समाज के लोगों को धोखा दिया है, हम बडी ताकत है और यह हम आगामी लोकसभा चुनाव में सिद्ध करके रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी महासचिव रतेश चन्द्र निशाद, रामभारत निषाद, हिरण्य कश्यप, हरिओम निषाद, देवेन्द्र कश्यप ने सभा को सम्बोधित किया तथा संचालन पार्टी के जिला संरक्षक सुरेश निखाद ने किया। इस दोरान श्रवन कुमार निषाद, तीरथ निषाद, नीरज, सचिन देव, दिगम्बर, रामविलास, रीामनाथ, नरेश कुमार, पारस, रामचन्द्र निषाद सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता तथा निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *