चक्कर ही काटता रहा पीडित, दबंगो ने किया मकान पर कब्जा

कानपुर नगर
कानपुर नगर, एक आम आदमी को अपनी पीडा सुनाने के लिए अधकारियों की चैखट पर आज दर-दर भटकना पड रहा है, फिर भी उसे न्याय नही मिल पाता है। पीडित चक्कर ही काटता रह जाता है और उसकी पीडा बढती जाती है। किन्ही मामलों में यदि अधिकारियों ने कार्यवाही भी लिख दी तो नीचे के मतहत काम नही करते। इसी प्रकार एक मामले में एक पीडित अधिकारियों के चक्कर काटता रह गया और उसके मकान तथा रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर लिया, लेकिन उसे कहीं से न्याय नही मिल सका।
               लोधनपुरवा निवासी नीलम राजपूत ने बताया कि वह नयाय के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन उसे कहीं से न्याय नही मिल पा रहा है। पीडिता ने बताया कि उसके मकान पर दबंग पडोसी पूर्व से कब्जा करना चाहते थे, विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट के साथ जान-मान की धमकी देते थे। इस सम्बन्ध में थाना स्तर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की गयी थी लेकिन कोई कार्यवाही न होने से लगातार दबंगों के हौसले बुलंद होते गये। बताया कि बीती 4 अप्रैल को दबंगो न दीवार गिराकर रास्ता बंद दिया, जिसका विरोध करने पर मकान व रास्ते पर कब्जा कर लिया। बताया कि पुलिस और 1090 पर सूचना भी दी गयी, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। पीडिता का कहना है कि उसे बराबर धमकी जी जा रही है और अब महिला न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *