कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर लखनऊ से कानपुर तक कोहराम

Uncategorized उत्तर प्रदेश कानपुर नगर

जिम्मेदार शख्स होने के बावजूद कनिका ने बरती लापरवाही, उत्तर प्रदेश सरकार लापरवाही बरतने पर कनिका को करेगी दंडित।

संगीतकार कनिका कपूर hod

संवाददाता:हरिओम द्विवेदी:-कानपुर;-बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई।ये खबर वायरस की तरह फैली और लखनऊ से कानपुर में मचा कोहराम। शहरवासियों मैं इस खबर की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आपको बता दे कि 13 मार्च को कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार के उनके निवास विष्णुपुरी में एक अपार्टमेंट में गृह प्रवेश के कार्यक्रम शिरकत की थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एवं रिश्तेदारों और उस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से ज्यादा शहरी महमान के संपर्क में रहीं। जानकारी के अनुसार कनिका लंदन से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए भाग निकली थीं। अब कनिका के संपर्क में आए कनपुरियों में कोरोना को लेकर दहशत बनी हुई है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में शहर के तमाम बड़े उद्योगपति, व्यापारी, एकाउंटेट, अफसरों आदि के शामिल होने की बात कही जा रही है। बताते चलें कि कनिका कानपुर मे छह घंटे से ज्यादा रही थीं। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने विष्णुपुरी क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम भेज दी है। कनिका कपूर से मिलने वालों में जितने भी लोग शामिल हैं उन सभी की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इनमें से किसी को भी कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *