Dainik Ayodhya Times

आज नहीं तो कल योगी राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर सामने आएंगे     साध्वी प्रज्ञा को जमानत मिली, पुरोहित की अर्जी खारिज    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मेरे नाम की अटकलें गलतः भागवत     डेमो दिखा अग्नि सुरक्षा को लेकर दमकल ने निकाली जागरूकता रैली    राष्ट्रपति ने जीएसटी से जुड़े विधेयकों को मंजूरी प्रदान की
  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post

ब्लड ग्रुप

May 21, 2017 by harshtandon Leave a Comment

ये हम सब जानतें है कि चार प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं A, B, AB और O, जिन्हें A+, A- , B+ , B- , AB+, AB-, O+ और O- समूहों में बांटा गया हैl परन्तु आप इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि ये ब्लड ग्रुप हमारे स्वभाव के बारे में भी बताते हैंl

क्या अपने कभी अपना ब्लड ग्रुप चेक करवाया है, अगर नहीं तो करवा लें क्योंकि इस लेख के बाद आपको अपने आसपास के लोगों के बारे में और भी काफी जानकारी मिल जाएगीl वैज्ञानिक तौर पर भी यह प्रमाणित किया जा चुका है कि अगर व्यक्ति अपनी डाइट ब्लड ग्रुप के हिसाब से ले तो कम बिमारियों का शिकार होंगे और अंदरूनी तौर पर भी मजबूत रहेंगेl वास्तव में ब्लड ग्रुप के आधार पर लोगों की पर्सनालिटी को बताना जापानी ज्योतिष विद्या का हिस्सा है।

सबसे पहले शुरू करते है O ब्लड ग्रुप से :

O+ ब्लड ग्रुप


– इस ग्रुप के लोग दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैंl
– इनका मन आईने की तरह साफ होता है और दूसरों की सहायता में यह अपना जीवन भी बिता सकते हैंl
– ये काफी मिलनसार और बातें करने वाले इंसान होते हैंl
– ये काफी हसमुख होते हैं और मस्त रहते हैंl
खामियां
– यह लोग नये विचारों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैंl
– खुद के अलावा दुसरो को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैंl
O+ ब्लड ग्रुपवाले लोग उन सभी को ब्लड दे सकते हैं, जिनका ब्लड ग्रुप पॉज़िटिव है और O+ ब्लड ग्रुपवाले O- ग्रुपवाले से ब्लड ले सकते हैंl

गुब्बारे को सुई चुभोने पर वह क्यों तेज आवाज के साथ फटता है?
O- ब्लड ग्रुप

 
– इस ग्रुप के लोग भी लोगो की मदद करने में विश्वास रखते हैंl
– वे मिलनसार और हसमुख होते हैं और इनकी सोच संकरी होती हैl
खामियां
– इस ग्रुप वाले लोग दूसरों के बारे में अधिक सोचते नहीं है क्योंकि खुद के अलावा दूसरों के बारें में इनको खयाल नही रहता हैl
– ये लोग नए विचारों को भी आसानी से स्वीकार नही कर पाते हैंl
– ये लोग बिना लाग-लपेट की बातें करते हैं इसलिए आलोचना के शिकार होते हैंl
O- ब्लड ग्रुपवाले लोगों को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता हैl इस ग्रुप के लोग किसी भी ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्लड दे सकते है परन्तु केवल O- ग्रुप से ही ब्लड ले सकते हैंl
A+ ब्लड ग्रुप


– इस ब्लड ग्रुप के लोगों में अच्छे लीडर होने के गुण होते हैं और अच्छी नेतृत्व क्षमता भी देखी जाती हैंl
– ये सबको साथ लेकर चलते हैंl
– सबका विश्वास भी हासिल करने में यकीन रखते हैंl
– ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैंl
खामियां
– इस ग्रुप के लोग बिना लाग-लपेट की बातें करते हैं इसलिए आलोचना के शिकार होते हैंl
– इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परन्तु यह क्षणिक होता हैl
– बहुत खर्चीले होते हैंl
A+ और AB+ ग्रुपवालों को ब्लड दे सकते हैंl परन्तु क्या आप जानते उन्हें A, O+ और O- ब्लड चढ़ाया जा सकता हैl

रेलवे ट्रैक के बीच पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं
A-ब्लड ग्रुप


– इस ग्रुप के लोग मेहनती होते हैं और इनको लगता है कि मेहनत से हर काम सफल होता हैl
– यह कठिन से कठिन काम करने में पीछे नहीं हटते हैं और लगातार काम करने से कोई परहेज़ भी नही करते हैंl
– कुछ भी काम करने से पहले प्लान करते हैं, इसीलिए सफल होते हैंl
– अन्दर से काफी मजबूत होते हैं और छवि भी आकर्षक होती हैl
खामियां
– इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परन्तु यह क्षणिक होता हैl
– ये लोगों के बहकावे में जल्दी आ जाते हैंl
– ये लोग पैसे भी बहुत खर्च करते है l
A, AB+ और AB- ग्रुपवालों को ब्लड दे सकते हैं l परन्तु A और O- से ब्लड ले सकते है l
B+ ब्लड ग्रुप


– इस ग्रुप के लोग इमोशनल होते हैंl
– ये लोग दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते हैंl यहाँ तक की दूसरों के लिए बलिदान भी दे सकते हैंl
– रिश्तों को काफी अहमियत देते हैंl
– ये लोग काफी खुबसूरत और स्मार्ट होते हैंl
खामियां
– बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परन्तु यह क्षणिक होता हैl
– पैसे बहुत खर्च करते हैं l
B और AB+ को ब्लड दे सकते हैंl परन्तु B, O+ और O- से ब्लड ले सकते हैंl

जानें दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है
B-ब्लड ग्रुप


– ये लोग खुबसूरत और स्मार्ट होते हैंl
– काफी मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत से हर चीज पा लेते हैं।
खामियां
– इस ब्लड ग्रुप के लोगों की प्रवृत्ति ठीक नहीं मानी जाती हैंl
– ये लोग खुद के बारे में ही सोचते हैं, इसीलिए स्वार्थी होते हैंl
– इस ग्रुप के लोग किसी की सहायता करने में भी विश्वास नही रखते हैंl
B, AB+ और AB- को ब्लड दे सकते हैंl B और O- से ब्लड ले सकते हैं l
AB+ ब्लड ग्रुप


– इस ग्रुप के लोग जेंटलमेन और केयरिंग होते हैंl
– आमतोर पर रिज़र्व रहते हैंl
– बुद्धिमान भी होते हैंl
खामियां
– इस ब्लड समूह वाले लोगों को आसानी से समझा नहीं जा सकता है, क्योंकि इनकी प्रकृति कभी एक जैसी नहीं होती हैl
– अगर ये लोग किसी भी बात पर मन बना लेते है तो फिर बदलते नहीं हैl
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को यूनिवर्सल रेसिपिएंट्स कहा जाता है, क्योंकि इन्हें किसी भी ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता हैl ये AB+ को ही ब्लड दे सकते हैं l

दुनिया के पहले स्थिर अर्द्ध-सिंथेटिक (semi-synthetic) जीव की खोज
AB- ब्लड ग्रुप


– इस ग्रुप के लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और इनका दिमाग काफी तेज चलता हैl ये उन बातों को भी समझ जातें हैं जिन्हें लोग नज़रंदाज़ कर देते हैंl
खामियां
– इन लोगों के दोस्त बहुत होते हैं लेकिन ये जल्द किसी पर भरोसा नहीं करते हैंl
– अगर ये कोई निर्णय लेते है तो बार-बार नहीं बदलते हैंl
AB+ और AB- दोनों को ब्लड दे सकते है l A, B, AB और O- से ब्लड ले सकते हैं l
इस लेख से हमें यह जानकारी मिलती है कि कैसे ब्लड ग्रुप लोगों के स्वभाव को प्रभावित करता हैं और हम विभिन्न व्यक्तियों के ब्लड ग्रुप को जानकर बिना देखे ही उनके स्वभाव के बारे में अंदाज़ा लगा सकते हैl इसके अलावा आपको यह भी जानकारी प्राप्त हो गई होगी कि किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को किस ब्लड ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जा सकता है l

Filed Under: स्वास्थ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ab-1
  • website-head
  • sai-1
  • ab
  • fl
  • beti-bachao

Bollywood

  • advert
  • advert

Vacancy

ड्रैगन की घुसपैठ: चार मिनट तक भारतीय सीमा के अंदर मंडराता रहा चीनी हेलीकॉप्टर

(no title)

भारत में संभव नहीं फुकुशिमा जैसी दुर्घटना: परमाणु वैज्ञानिक

पेटीएम का भुगतान बैंक 23 मई से होगा शुरू, लाइसेंस मिला

BSE सेंसेक्स नयी ऊंचाई पर, निफ्टी 9,500 अंक के पार

उद्योग एवं व्यापार

*डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के लिए केंद्र सरकार ने उठाया ये जरूरी कदम…*

टोल फ्री नंबर Narendra Modi PM

Amazon स्मार्टफोन सेल : 38 हजार का फोन मिल रहा सिर्फ 16 हजार में

Advertisement

Our Facebook Page

© 2017 Dainik Ayodhya Times. All Rights Reserved. | Powered by HUBTOYOU

  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    ▼
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post