Dainik Ayodhya Times

आज नहीं तो कल योगी राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर सामने आएंगे     साध्वी प्रज्ञा को जमानत मिली, पुरोहित की अर्जी खारिज    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मेरे नाम की अटकलें गलतः भागवत     डेमो दिखा अग्नि सुरक्षा को लेकर दमकल ने निकाली जागरूकता रैली    राष्ट्रपति ने जीएसटी से जुड़े विधेयकों को मंजूरी प्रदान की
  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post

राष्ट्रीय हिमाचल में मोदी ने कहा- मैदान छोड़कर भागी कांग्रेस, प्रचार में मजा नहीं आ रहा

November 5, 2017 by harshtandon Leave a Comment

हिमाचल में मोदी ने कहा- मैदान छोड़कर भागी कांग्रेस, प्रचार में मजा नहीं आ रहा

उना (हिमाचल प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हिमाचल प्रदेश की चुनावी लड़ाई से भाग चुकी है और राज्य की जनता यह चुनाव लड़ रही है। राज्य में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगातार तीसरे दिन चुनाव प्रचार में भाग लेते हुए मोदी ने कहा कि राज्य का चुनाव उनकी पार्टी भाजपा नहीं लड़ रही बल्कि राज्य की जनता लड़ रही है जो भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस को सबक सिखाने पर उतारू है।

उन्होंने यहां एक रैली में कहा, ‘‘मुझे दुख है क्योंकि इस बार मुझे चुनाव में मजा नहीं आ रहा। इस बार कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग चुकी है। ये चुनाव एकतरफा हो गये हैं।’’ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने केंद्र की पिछली कांग्रेस नीत सरकारों पर 57000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस दुरुपयोग को रोक दिया है और अब जनता के कल्याण के लिए पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस बार जैसा एकतरफा चुनाव हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं देखने को मिला। इसकी वजह है कि देश जानता है कि कांग्रेस सरकार कैसी है और उसकी क्या मंशा हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल में उन्होंने ऐसा चुनाव नहीं देखा है। मोदी ने कहा, ‘‘इतने लंबे समय से राजनीति में होने की वजह से मैं महसूस कर सकता हूं कि हवा किस तरफ बह रही है। लेकिन इस बार हिमाचल में तूफान देखा जा सकता है।

भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ और महिलाओं तथा बेटियों की सुरक्षा के लिए जनता का गुस्सा बाहर आ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस की सल्तनत को सबक सिखाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस बार हमें स्वीकारना होगा कि भाजपा नहीं बल्कि उसके कार्यकर्ता या नेता चुनाव लड़ रहे हैं। हिमाचल का चुनाव राज्य की जनता लड़ रही है जिसने कांग्रेस की सल्तनत को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

Filed Under: अन्य ख़बरें, उद्योग एवं व्यापार, खबरें, नयी खोज, राष्ट्रीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ab-1
  • website-head
  • sai-1
  • ab
  • fl
  • beti-bachao

Bollywood

  • advert
  • advert

Vacancy

शिक्षकों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी 63 हजार रुपये।

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को पत्र सूचना और प्रसारण विभाग के सचिव को भी भेजा पत्र

दीपावली कैसे मनाये देखे विडियो

दैनिक अयोध्या टाइम्स परिवार की ओर से देशवासियो को दीपावली की हार्दिक सुभकामनाये

12वीं पास के लिए राजस्थान में बंपर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन।

उद्योग एवं व्यापार

399 के रिचार्ज पर मिलेंगे 2,599₹ कैशबैक।

राष्ट्रीय हिमाचल में मोदी ने कहा- मैदान छोड़कर भागी कांग्रेस, प्रचार में मजा नहीं आ रहा

खाद्यान्न कमी वाला देश भारत बना खाद्यान्न का निर्यातक: राधामोहन 

Advertisement

Our Facebook Page

© 2017 Dainik Ayodhya Times. All Rights Reserved. | Powered by HUBTOYOU

  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    ▼
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post