Sun. Oct 27th, 2019

DAINIK AYODHYA TIMES

NEWS CHANNEL

केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के 29 अधिकारियों का किया तबादला

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला करते हुए शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। स्थानांतरित हुए कुल अधिकारियों में से 13 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और अन्य राजस्व सेवा, वन सेवा और केंद्रीय सचिवालय सेवा आदि के अधिकारी हैं।

अलकनंदा दयाल को गृह मंत्रालय, आशुतोष जिंदल को कैबिनेट सचिवालय और पुनीत अग्रवाल को रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। राजस्व सेवा के अधिकारी सत्य लोला को गृह मंत्रालय के अधीन ‘नैटग्रिड’ में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। सरकारी आदेश में सतेंद्र सिंह और उपेंद्र जोशी को खनन मंत्रालय में संयुक्त सचिव का पदभार दिया गया है। झारखंड कैडर के वन सेवा अधिकारी आशीष रावत को सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग में घुमंतू समुदाय के विकास एवं कल्याण बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *