Dainik Ayodhya Times

आज नहीं तो कल योगी राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर सामने आएंगे     साध्वी प्रज्ञा को जमानत मिली, पुरोहित की अर्जी खारिज    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मेरे नाम की अटकलें गलतः भागवत     डेमो दिखा अग्नि सुरक्षा को लेकर दमकल ने निकाली जागरूकता रैली    राष्ट्रपति ने जीएसटी से जुड़े विधेयकों को मंजूरी प्रदान की
  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post

भारत बदल गया है, कांग्रेस को बदलना ही होगाः जयराम रमेश

August 7, 2017 by harshtandon Leave a Comment

कोच्चि। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि कांग्रेस ‘‘अस्तित्व के संकट’’ से गुजर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा प्रमुख अमित शाह की ओर से मिल रही चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पार्टी नेताओं की ओर से समन्वित कोशिश की वकालत की। रमेश ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हां, कांग्रेस पार्टी बहुत गंभीर संकट का सामना कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1996 से 2004 तक ‘‘चुनावी संकट’’ का सामना किया, जब वह सत्ता से बाहर थी। पार्टी ने 1977 में भी चुनावी संकट का सामना किया था जब वह आपातकाल के ठीक बाद चुनाव हार गयी थी।

 
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज, मैं कहूंगा कि कांग्रेस अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। यह चुनावी संकट नहीं है। सचमुच में, पार्टी गंभीर संकट में है।’’ उनसे पूछा गया कि क्या राज्यसभा चुनावों में पार्टी नेता अहमद पटेल की जीत सुनिश्चित करने के लिए गुजरात में भाजपा द्वारा विधायकों को पाला बदलवाने के खतरे के कारण पार्टी ने अपने विधायकों को कर्नाटक भेजा। हालांकि, उन्होंने भाजपा द्वारा कथित पाला बदलवाने की कोशिश से बचने के लिए 29 जुलाई को कांग्रेस के अपने 44 विधायकों को पार्टी शासित कर्नाटक के एक रिजार्ट में भेजे जाने के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि अतीत में भगवा पार्टी भी अपने विधायकों को भेज चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए यह सोचना गलत रहा कि मोदी नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर अपने आप चुनावों में भाजपा शासित राज्यों में काम करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमें समझना होगा कि हम श्री मोदी, श्री शाह के विरोध में हैं। और वे अलग सोचते हैं, अलग करते हैं और अगर हम अपने दृष्टिकोण में लचीले नहीं हुए तो साफ कहूं हम अप्रासंगिक हो जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह भी मानना होगा कि भारत बदला है। उन्होंने कहा, ‘‘पुराने नारे काम नहीं करते, पुराना फार्मूला काम नहीं करता, पुराना मंत्र काम नहीं करता। भारत बदल गया है, कांग्रेस पार्टी को बदलना होगा।’

Filed Under: अंतर्राष्ट्रीय, अन्य ख़बरें, खबरें, राष्ट्रीय, लेख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ab-1
  • website-head
  • sai-1
  • ab
  • fl
  • beti-bachao

Bollywood

  • advert
  • advert

Vacancy

PAN रद्द: क्या आपका पैन एक्टिव है?

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, पक्ष में 516, विपक्ष में पड़े 244 वोट

विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने का फैसला: मुस्लिम संगठनों ने किया स्वागत

रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर 0.25 % घटायी, सस्ता होगा कर्ज

जियो लाया मुफ्त ‘चतुर’ फोन, जिंदगी भर मुफ्त कॉल, बुकिंग 24 अगस्त से

उद्योग एवं व्यापार

PAN रद्द: क्या आपका पैन एक्टिव है?

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, पक्ष में 516, विपक्ष में पड़े 244 वोट

विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने का फैसला: मुस्लिम संगठनों ने किया स्वागत

Advertisement

Our Facebook Page

© 2017 Dainik Ayodhya Times. All Rights Reserved. | Powered by HUBTOYOU

  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    ▼
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post