Dainik Ayodhya Times

आज नहीं तो कल योगी राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर सामने आएंगे     साध्वी प्रज्ञा को जमानत मिली, पुरोहित की अर्जी खारिज    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मेरे नाम की अटकलें गलतः भागवत     डेमो दिखा अग्नि सुरक्षा को लेकर दमकल ने निकाली जागरूकता रैली    राष्ट्रपति ने जीएसटी से जुड़े विधेयकों को मंजूरी प्रदान की
  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, पक्ष में 516, विपक्ष में पड़े 244 वोट

August 7, 2017 by harshtandon Leave a Comment

राजग प्रत्याशी एम वेंकैया नायडू देश के अगले उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में वेंकैया ने दो तिहाई से अधिक वोट प्राप्त करके विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को पराजित किया। वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी शमशेर के. शरीफ ने यह जानकारी दी। मतदान में 11 वोट अवैध पाये गए। दोनों सदनों के 785 सांसदों में से 14 सांसद वोट नहीं डाल पाये।
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘किसान पृष्ठभूमि से आने के मद्देनजर मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी कि मैं यहां पहुंच सकूंगा। भारतीय राजनीति में कृषि को उपयुक्त आवाज नहीं मिल पायी है।’’ उन्होंने कहा कि मैं कृतार्थ हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी पार्टी नेताओं का समर्थन देने के लिये आभारी हूं। मैं उपराष्ट्रपति संस्था का उपयोग राष्ट्रपति के हाथ मजबूत बनाने के लिए करूंगा और ऊपरी सदन की मर्यादा को कायम रखूंगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर वेंकैया नायडू को बधाई दी। प्रधानमंत्री वेंकैया के आवास पर पहुंचे और उनका मुंह मीठा करवाया। प्रधानमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष भी नायडू को बधाई देने आये। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति के रूप में पूरी लगन और समर्पण के भाव से राष्ट्र की सेवा करेंगे और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे।
 
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिये हुए मतदान की समाप्ति पर आज शाम 98.21 प्रतिशत सांसदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। लोकसभा और राज्यसभा के कुल सदस्यों की संख्या (निर्वाचित और राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों को मिलाकर) 790 है। न्यायिक आदेश के बाद भाजपा के एक लोकसभा सदस्य के मतदान पर रोक लगाई गई है। शुरूआती मतदान करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एम. वेंकैया नायडू तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शामिल थे। आदित्यनाथ फिलहाल लोकसभा के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री सुबह दस बजे मतदान कक्ष खुलने से पहले ही पंक्ति में आकर खडे़ हो गये थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सुष्मिता देव ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत दोनों तरह के सदस्य मतदान करते हैं।

Filed Under: अन्य ख़बरें, उत्तर प्रदेश, उद्योग एवं व्यापार, खबरें, नयी खोज, फतेहपुर, फैज़ाबाद / अयोध्या, बाँदा, राष्ट्रीय, रोजगार, लेख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ab-1
  • website-head
  • sai-1
  • ab
  • fl
  • beti-bachao

Bollywood

  • advert
  • advert

Vacancy

PAN रद्द: क्या आपका पैन एक्टिव है?

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, पक्ष में 516, विपक्ष में पड़े 244 वोट

विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने का फैसला: मुस्लिम संगठनों ने किया स्वागत

रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर 0.25 % घटायी, सस्ता होगा कर्ज

जियो लाया मुफ्त ‘चतुर’ फोन, जिंदगी भर मुफ्त कॉल, बुकिंग 24 अगस्त से

उद्योग एवं व्यापार

PAN रद्द: क्या आपका पैन एक्टिव है?

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीता, पक्ष में 516, विपक्ष में पड़े 244 वोट

विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने का फैसला: मुस्लिम संगठनों ने किया स्वागत

Advertisement

Our Facebook Page

© 2017 Dainik Ayodhya Times. All Rights Reserved. | Powered by HUBTOYOU

  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    ▼
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post