साइबेरिया में बांध से सोने की खदान में हुई 13 लोगों की मौत
मॉस्को। साइबेरिया के क्रासनोयार्स्क क्षेत्र में शनिवार को एक बांध टूटने की वजह से एक स्वर्ण खदान में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। रूस के आपातकाल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अभी तक की सूचना के मुताबिक 13 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबा नदी पर बना बांध शनिवार तड़के टूट गया और श्रमिकों के अनेक कैबिन पानी में डूब गए। हादसे में 10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्जेंडर उस ने टीवी पर एक टिप्पणी में कहा कि करीब 80 लोग क्रासनोयार्स्क के दक्षिणी क्षेत्र में अस्थायी बस्ती में रह रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा नियम उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है।