Dainik Ayodhya Times

आज नहीं तो कल योगी राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर सामने आएंगे     साध्वी प्रज्ञा को जमानत मिली, पुरोहित की अर्जी खारिज    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मेरे नाम की अटकलें गलतः भागवत     डेमो दिखा अग्नि सुरक्षा को लेकर दमकल ने निकाली जागरूकता रैली    राष्ट्रपति ने जीएसटी से जुड़े विधेयकों को मंजूरी प्रदान की
  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post

उप मुख्यमंत्री ने कानपुर को दी 23 अरब की सौगात

January 25, 2018 by harshtandon Leave a Comment

Kanpur (Pawan Sharma)

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में 25 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का आगाज किया। तो वहीं कानपुर नगर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी शहरवासियों को 23 अरब की सौगात दी। जिससे शहर को स्मार्ट सिटी बनने में पंख लग सकेगें। हालांकि उप मुख्यमंत्री ने कुछ ऐसी योजनाओं का लोकार्पण किया जिनकी आधारशिला पिछली सरकार ने रखी थी।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सूबे के उप मुख्यमंत्री और कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्या बुधवार को कानपुर पहुंचे। यहां पर वह सीधे चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंहुचे जहां पर उन्होंने 2293 करोड़ रूपए के विकास कार्यां की योजनाओं का शिलान्यास व कुछ योजनाओं का लोकार्पण किया। जिनमें 47.50 करोड़ की लागत से बनने वाली शताब्दी नगर और जवाहरपुरम में 12.50 एमएलडी के दो एसटीपी, नगर निगम के 324 विकास कार्य, केडीए के 23 काम जिसकी अनुमानित लागत 1230 करोड़ है।

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे पर लगातार गंभीर है और लगभग 23 अरब की इन योजनाओं से स्मार्ट सिटी में शामिल हो चुके कानपुर का काफी हद तक नक्शा बदल जाएगा। प्रदेश सरकार औद्योगिक नगरी कानपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कहा कि आगे भी ऐसी ही योजनाएं शहर के विकास के लिए लाई जाएंगी। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा, केडीए उपाध्यक्ष विजयेन्द्र पांडियन, नगर आयुक्त अविनाश सिंह समेत जिला प्रशासन का अमला मौजूद रहा।

34 विभागों के लगे 100 स्टाल 
यूपी दिवस के अवसर चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से 34 विभागों के 100 स्टाल लगाये गये। उप मुख्यमंत्री ने इन सभी स्टालों पर लगी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जिसकी अनुमानित लागत करीब 23 अरब रही।
रंगोली से बनाया गया यूपी का नक्शा
सीएसए के कैलाश भवन में रंगोली से उत्तर प्रदेश का नक्शा सजाया गया। इसमें देश के विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाया गया। यह रंगोली लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। मुख्य विकास अधिकारी अुरूण कुमार ने बताया कि यूपी के नक्शे में अगल-अलग शहरों की विशेषताओं का दर्शाया गया है। इसके जरिए यहां आने वाले लोगों को उन शहरों के इतिहास के बारे जानकारी मिलेगी। नक्शे में बुंदेलखंड के साथ ही पूर्वांचल व लखनऊ के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी रंगोली के जरिए दी गई है।
पिछली सरकार ने ठुकराया था प्रस्ताव 
उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने पिछली सरकार को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का प्रस्ताव भेजा था। जिससे लोगों को प्रदेश के इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिल सके, पर तत्कालीन सरकार ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। लेकिन अब प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का फैसला लिया जो आगे भी जारी रहेगा। कहा कि इससे लोगों को अपने गौरमयी इतिहास के विषय में जानकारी मिलेगी। आज ही के दिन यानि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य का गठन हुआ था।
2019 का यूपी दिवस और मनाया जाएगा भव्य
उप मुख्यमंत्री ने यूपी दिवस के मौके पर 2019 लोकसभा चुनाव पर भारी जीत का संकेत कर गये। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अगले वर्ष होने वाले यूपी दिवस को और भव्य मनाया जाएगा। इशारों में सपा पर चुटकी भी ली कहा कि जिन्होंने यूपी दिवस मनाने से मना कर दिया उन्हे जनता ने अपने मन से निकाल दिया।

Filed Under: उत्तर प्रदेश, कानपुर नगर, खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ab-1
  • website-head
  • sai-1
  • ab
  • fl
  • beti-bachao

Bollywood

  • advert
  • advert

Vacancy

पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाये

अखिलेश सरकार में हुई हथकरघा विभाग की 152 भर्तियां निरस्त

सम्मिलित चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2017 

​टू जी स्पेक्ट्रम के फैसले पर कांग्रेस ने जताई खुशी, भाजपा का फूंका पुतला

​टू जी स्पेक्ट्रम के फैसले पर कांग्रेस ने जताई खुशी, भाजपा का फूंका पुतला

ऑटोमोबाइल उद्योग में कौशल भारत में योगदान के लिए मारुति सुजुकी के साथ कौशल विकास मंत्रालय ने एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए     

उद्योग एवं व्यापार

कंप्यूटर है तो करें घर बैठे कमाई, घंटे भर में कमा सकते हैं 1000 रुपये

सीएसए में शहर को डिप्टी सीएम देंगे करोड़ों की सौगात!

दीपिका पादुकोण को अग्निकुंड में फेंकने का अाह्वान करने वाले शख्स पर एफआइआर

Advertisement

Our Facebook Page

© 2018 Dainik Ayodhya Times. All Rights Reserved. | Powered by HUBTOYOU

  • Home
  • About Us
  • खबरें
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • नयी खोज
  • सिनेमा
  • कानपुर नगर
  • रोजगार
  • कार्टून
  • लेख
  • अन्य ख़बरें
  • ब्यूरो
    ▼
    • फैज़ाबाद / अयोध्या
    • फतेहपुर
    • बाँदा
  • Advertisement
  • Contact
  • News Post