किसान को तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
1 min readदैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,स्वार- किसान को तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। डीएफओ ने मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान चेककर जंगल में कांबिग की। तेंदुए की दहशत से किसान जंगल जाने से कतरा रहे हैं। मसवासी चौकी क्षेत्र के चाऊपुरा निवासी अली हुसैन चारा लेने के लिए गांव कुंदनपुर के जंगल गए थे। शाम को चारा काट कर वापस आते समय किसान ने कुंदनपुर मार्ग पर गन्ने के खेत से तेंदुए को निकलते हुए देखा। वह घबरा गए और चारा फेंककर छिपते हुए घर पहुंचे। परिजनों समेत ग्रामीणों जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी दी, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण जंगल जाने से कतराने लगे और बच्चों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। सूचना मसवासी पुलिस समेत वन कर्मियों को दी को तेंदुए के पंजे के निशान दिखाई दिए, जिस पर उन्होंने वन कर्मियों को सुरक्षा की चौकसी बरतने के साथ तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए।डीएफओ ने बताया कि जंगल में कांबिग की गई है। तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। वन कर्मियों को चौकसी बरतने के साथ ही तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को दिखाई देने पर तुरंत अवगत कराने को कहा है।