दुरदुरिया में महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की।

अमेठी विजय कुमार सिंह

मुसाफिरखाना क्षेत्र के दादरा स्थिति पौराणिक देवी हिंगलाज धाम पर चल रहे हिंगलाज महोत्सव में कमेटी मंडल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को विशाल दुरदुरिया का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आईं हजारो की संख्या में महिलाओं ने अवसान माता की पूजा अर्चना कर देश व परिवार अपने गाव की सुख-समृद्घि की कामना की।आयोजित दुरदुरिया में महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चन के बाद प्रत्येक समूह की एक-एक महिला ने अन्य महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई।

इस दौरान वक्ताओं ने नारी सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिला समाज को प्रत्येक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर महसूस न करें और कार्यक्रमों में भागीदारी निभाए।

सामाजिक कार्यकर्ता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पूजा पाठ में सबसे ज्यादा आस्था माताएं ही रखती हैं।वह हमेशा परिवार रिश्तेदार एवं हर व्यक्ति के कल्याण की कामना आठो याम करती रहती हैं माताओं का सम्मान करना हर व्यक्ति का परम दायित्व बनता है।प्रसाद के रूप में लाई-चना और मिष्ठान श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *