Mon. Jan 20th, 2020

DAINIK AYODHYA TIMES

NEWS CHANNEL

सड़क पर कूड़ा फेकने वाले का विडीयो सोशलसाइट पर डालकर फसे विराट और अनुष्का, मिला नोटिस

किसी को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना भी मुसीबत का सबक बन जाएगा यह अनुष्का विराट ने भी नहीं सोचा होगा। और  लीगल नोटिस ही भेज दिया जाएगा।

अनुष्का शर्मा

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ दिन से काफी सुर्रिखों में है। हाल ही में जब अनुष्का ने एक शख्स को सड़क पर गंदगी फैलाने के लिए फटकार लगाती हुई दिखी थी। तब से इस मामले ने तेज़ी पकड़ी और उस शख्स से दोनों को नोटिस भिजवा दिया है।

अरमान की मां ने लगाया अनुष्का शर्मा और विरत खोली पर सस्ती लोकप्रियता का आरोप 


दरअसल बीच रास्ते में जब अनुष्का ने एक शख्स को अपनी कार से कूड़ा फेंकते हुए देखा तो उनसे रहा नहीं गया और गुस्से में अनुष्का ने उस शख्स को काफी सुना दिया। तभी विराट कोहली ने उसकी विडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जिससे नाराज़ शख्स ने और उसकी मां ने दोनों को सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनाई। शख्स का नाम अरमान सिंह है। अरमान और उसकी मां का दावा है की ये विराट और अनुष्का ने ये सब सस्ती लोकप्रियता के लिए किया है। जिसमे अरमान का चेहरा भी ब्लर नहीं किया।

 

सरेआम बेइज्जती की गई पर अरमान ने भेजा लीगल नोटिस 

अनुष्का शर्मा

इस के बाद लगा था के मामला ठंडा पड़ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबरें के मुताबिक अरमान ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कोर्ट का लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल अरमान ने लीगल नोटिस इसलिए भेजा है क्योंकि अनुष्का और विराट द्वारा उसकी सरेआम बेइज्जती की गई है।

अरमान ने कहा सबसे जादा कूड़ा तो अनुष्का के मुह से गिर रहा था

एक न्यूज़ चैनल को मैसेज कर अरमान ने कहा की अभी चीजें उनके पक्ष में हैं, इसिलए अभी के लिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करुंगा। यह उचित होगा कि मैं उनके जवाब का इंतजार करूं। साथ ही उन्होंने फेसबुक के कोम्मेट्स में कहा की सबसे जादा कूड़ा तो अनुष्का के मुह से गिर रहा था  उसकी मां ने भी अनुष्का को काफी बुरा भला कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *