ललित गुप्ता
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अहिरोरी मंडल की कार्यकारिणी गठित होने के बाद आज कुइयां चौराहे पर पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमे में मुख्य अतिथि पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश पांडे उपस्थित रहे जिसमें नागरिकता संशोधन बिल को लेकर गहन चर्चा हुई
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुनील बाजपेयी ने आये हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 लोगों से सम्पर्क करना है और विरोधियों की साजिशों को विफल करना है और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है।और संगठन को मजबूत करना है ।और प्रत्येक बूथ पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना है
मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक में जितेंद्र सिंह बब्बू मंडल उपाध्यक्ष तथा वेद प्रकाश शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष के पिता जी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख शोक सभा का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील बाजपेयी मंडल महामंत्री अमित मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डे मंडल महामंत्री यदुवीर सिंह ,अंकुश गुप्ता व सम्मानित कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।