खाई में गिरी बस , 48 की मौत

उत्तराखंड

कोटद्वार(पौड़ी), 01 जुलाई। रविवार की सुबह उत्तराखंड के लिए काले दिन की शुरुआत हुई। पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर ही 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्प।ताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को रेस्यू, सु के लिए देहरादून से हेलीकप्टर भेजा गया है। एसडीआरएफ के आइजी संजय गुंज्याल ने बताया कि घायलों को दून लाया जाएगा। सभी मृतक स्था नीय बताए जा रहे हैं। रविवार सुबह करीब 8:45 बजे यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस संख्या यूके12सी-0159 भौन से रामनगर जा रही थी।

नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशसान को दी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को लगाया गया है। टीमों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घायलों को धुमाकोट अस्पमताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देहरादून से हेलीकॉप्टर भेजा गया है। एसडीआरएफ आईजी संजय गुंज्याल के अनुसार सभी मृतक स्थानीय हैं। हालांकि, अभी शिनाख्त कराई जा रही है। पहचान होने के बाद मृतकों और घायलों की सूची जारी की जाएगी। सीएम ने जताया गहरा दुख, मुआवजे की घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी जिले के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है।

मृतको के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी को फोन पर दुर्घटना के बारे मे अवगत कराया है।

उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लाक के भौंन-रामनगर मोटर मार्ग में हुए भीशण बस सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने ने दुर्घटना में मृतकों के निधन पर गहरा षोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के षीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सिंह ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में लगातार इस प्रकार की दुर्घटनाओं से लोगों को असमय काल कल्वित होना पड़ रहा है जो कि अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ों में आए दिन होने वाले ऐसे हृदय विदारक हादसों को रोकने के उपाय किए जाने चाहिए। सिंह ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल से दूरभाष पर वार्ता कर सड़क हादसे की जानकारी ली तथा बचाव एवं राहत कार्यों के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा दिये जाने तथा घायलों के समुचित उपचार किए जाने की मांग की। बस दुर्घटना की जनाकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गांधी पार्क में प्रस्तावित एक दिवसीय धरने को स्थगित कर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बस दुर्घटना घटना स्थल के लिए रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *