कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर दिन शुक्रवार समय 12:00 बजे
अयोध्या !कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर दिन शुक्रवार समय 12:00 बजे कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा ,उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने दी! श्री पाठक ने बताया इसी दिन जिले के पांच वरिष्ठ लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा ,कांग्रेस पार्टी की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 में हुई थी! यह दिन कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है ,इस दिन को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को और समझने के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है! उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री मौजूद रहेंगे !एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने जनपद के समस्त कांग्रेस जनों को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है|