दो दिनो में आंधी के साथ हो सकती है बारिश, वातावरण में बढा नमी का प्रतिशत

 दो दिनो में आंधी के साथ  वातावरण में बढा नमी का प्रतिशत

दो दिनो में आंधी के साथ  वातावरण में बढा नमी का प्रतिशत
कानपुर नगर, बीते एक सप्ताह से शहरवासियों को उमस से निजाद नही मिल रही है। पिछले तीन दिनो से भीषण उमस के कारण लोगो का जीना दुश्वार हो गया है। कूलर, पंखा काम नही कर रहे है। लोगो के शरीर का पसीना तक नही सूख रहा है। मौसम में नमी का प्रतिशत अधिक होने के कारण यह स्थिति बनी है। शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं ने राहत दी और थोडी बूंदा बांदी से मौसम ठीक हुआ लेकिन 10 बजे के बाद निकली धूप ने उमस और बढा दिया, हलां कि आसामन पर बादल छाये रहे और हवा चलती रही लेकिन उमस भी रही। आने वाले दो दिनों में आंधी और बारिश के आसार बताये गये है।
               शहर के कई हिस्सों में बीते दो दिनो में हुई बारिश के बाद भले ही वख्ती रूप से लोगों को गर्मी में सकून मिला हो लेकिन उसके बाद धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी में बिलबिला उठे है। शुक्रवार की सुबह भी हल्की बूंदा बांदी हुई लेकिन उसके बाद निकली धूप के कारण लोगो के पसीने छूट गये। तेज तपिश ने भी उमस और गर्मी को बढाया। शुब्रवार को दिन का तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं रात के पारे मेें अंतर रहा। रात का तापमान 38 डिग्री के आस पास बना रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनो में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है वहीं भारत के कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और प्रदेश में 16 तारीख तक मानसून की बारिश शुरू हो जायेगी। फिलहाल शुक्रवार को वातावरण में आद्रता का प्रतिशत 85 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *