आरबीआरडी गर्ल्स कॉलेज नवाबगंज में डेंटल कैंप

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर

डेंटल कैंप में दांतों की हुई जाच, छात्राओं व क्षेत्रीए 500 लोगों ने कराया परीक्षण।

रामा डेंटल के डॉक्टरों और नगर निगम आर बी आर डी गर्ल्स इंटर कॉलेज के साझा सहयोग से डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपर नगर आयुक्त उपस्थित रही। लगभग 500 लोगों ने दांतो का परीक्षण करवाया।

विद्यालय की एनसीसी कैडेट को पुरस्कार वितरित करती अपार नगर आयुक्त रोली गुप्ता।

संवाददाता:हरिओम द्विवेदी;कानपुर- सोमवार को श्री आशुतोष सेवा समिति एवं रामा डेंटल कॉलेज द्वारा एक वृहद डेंटल कैंप नगर निगम आर बी आर डी गर्ल्स इंटर कॉलेज नवाबगंज कानपुर में आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय रामा डेंटल के दंत विशेषज्ञ द्वारा लगभग 500 लोगों का सघन परीक्षण किया गया वही 50 लोगों को गंभीर स्थिति पाई गई जिन्हें निशुल्क उपचार हेतु रामा डेंटल बुलाया गया। परीक्षण कार्यक्रम में 8 चिकित्सक दल का नेतृत्व डॉ निधि शुक्ला ने किया एवं उद्घाटन नगर अपर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि अपर आयुक्त को लौंग का पौधा भेट कर अभिवादन करते हुए एनसीसी कैडेट्स छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि पुष्प भेट किया गया।विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

एवं कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती सुचिता अभिनेत्री अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रबंधक श्री उमेश निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के श्री आर पी गिरी अध्यक्ष उषा मौर्या महासचिव उमेश निगम आर एस मौर्य सुनील सिंह जितेंद्र गिरी रजनी वाजपेई क्षेत्रीय पूर्व पार्षद राजकिशोर स्नेहा कुमार सुब्रमण्यम डॉक्टर रमन जयंत डॉक्टर सौम्या नंदन डॉक्टर स्वती त्रिपाठी राजीव बंसल राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *