हास्य कलाकार राजीव निगम के बेटे का निधन,सोशल मीडिया पर शोक संदेश

DAINIK AYODHYA TIMES TEAM अन्य ख़बरें उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सिनेमा

छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाले सुप्रसिद्ध कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन जन्मदिन वाले दिन ली अंतिम सांस।

संवाददाता:हरिओम द्विवेदी:-स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजीव निगम के नौ साल के बेटे देवराज का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी कॉमेडियन ने खुद दी है। राजीव का 8 नवंबर को ही जन्मदिन था लेकिन केक काटने से पहले ही उनका बेटा इस दुनिया को छोड़कर चला गया। राजीव निगम इस वक्त बहुत बड़ा दुख झेल रहे हैं।

बेटे की अचानक हुई मौत से घर में मातम पसर गया है। राजीव निगम ने बेटे के निधन पर दुख जताते हुए फेसबुक पर लिखा है, ‘ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।’राजीव निगम के बेटे देवराज अक्सर बीमार रहते थे। साल 2018 में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह कुछ दिन आईसीयू में रहे थे। तब राजीव ने लोगों से प्रार्थना की थी कि उनके बेटे के लिए दुआ कीजिए। इससे पहले सात अगस्त को राजीव के पिता का भी देहांत हो गया था।

राजीव निगम के बेटे का निधन।hod

देवराज के निधन पर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी दुख जताया है। उन्होंने देवराज और राजीव निगम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘प्यारे दोस्त राजीव निगम के बेटे देवराज के दुनिया से जाने की खबर सुनकर मैं निशब्द हो गया हूं।’

राजीव निगम के बेटे का निधन।hod
राजीव निगम – फोटो : Instagram
राजीव निगम कई हास्य कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने हर शाख पे उल्लू बैठा है और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में काम करके लोगों का दिल जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *