कुल्टी में कहीं केक तो कहीं लड्डू बांटते हुए भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयि की जयंती मनाया

उत्तर प्रदेश

सीतारामपुर : भाजपा कुल्टी मंडल द्वारा 25 दिसम्बर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिवस पर कहीं केक कटा तो किसी ने लड्डु वितरण किया। वहीं इसी द्वारान करीबन 100 की संख्या में परिवारो ने भाजपा में योगदान दिया भी दिया।
कुल्टी मंडल के सेन्ट्रल कार्यालय नियामतपुर में पूर्व प्रधान मंत्री अटल जी के तस्विर पर माल्यार्पण अर्पण किया गया वही उनकी जीवनी पर प्रकास डालते हुए वक्ताओं द्वारा तृणमूल के गुंडा सरकार को उखाड़ फेकने व भाजपा का कमल खिलाने की बात कही गई। सीतारामापुर उप्पर बाजार में सुबह अटल जी के तस्विर पर माल्यार्पण किया गया व केक काटा गया इस दौरान करीबन 25 परिवारो ने भाजपा का झण्डा पकड़ कर प्राथमिक सदस्य्ता ग्रहण किया। जबकि सेंट्रल कार्यालय में करीबन 40 परिवारो ने सदस्यता ग्रहण किया साथ ही भाजपा मंडल के तिन व दो में कई परिवारो ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण किया। मोके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुब्रोतो मिश्रा, कुल्टी बिधानसभा संयोजक राजेश सिन्हा, कुल्टी भाजपा मंडल 3 अध्यक्ष अमित गोराई, मंडल 4 अध्यक्ष सत्यजित दास, हबला मंडल, कंचनसिंहा, बाप्पा मंडल, बादल पाल, डॉक्टर इब्रार अहमद, टिंकू बर्मा, विवेक मंडल, चिंटू शर्मा, मोहमद इम्त्याज, पोरेश घोष, तनूजा सिन्हा सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *