वो सैनिक है

कविता लेख लेख(कहानी)
जो देश को बचाता है,
वो वीर बहादुर सैनिक है।
दुश्मन को धूल चटाता है,
देश के सरहदों पर रहता है,
वो वीर बहादुर सैनिक है।
नींद को नहीं देखता है,
देश की हर पल रक्षा करता है,
सभी लोगों को सुरक्षित रखता है,
वो वीर बहादुर सैनिक है।
जो अपने वतन से प्यार करता है,
अपने देश की मिट्टी को हर दम चूमता है,
वो वीर बहादुर सैनिक है।
आतंकवाद की औकात को दिखाता है,
मुठभेड़ कर अपनी जान देता है,
वो वीर बहादुर सैनिक है।
आज यहाँ कल वहाँ रहता है,
उनकी पोस्टिंग बदलती रहती है,
देश के हर राज्यों के चक्कर लगाता है,
वो वीर बहादुर सैनिक है।
सभी अठारह की उम्र इश्क़ करता है,
किंतु सैनिक अपने देश से इश्क के लिए दौड़ लगाता है,
हर कठिनाई को सामना करके सैनिक बनता है,
वो वीर बहादुर सैनिक है।
मो. जमील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *